Saand Ki Aankh : फिल्म के फर्स्ट लुक में बंदूक पकड़े नज़र आई तापसी और भूमि

मुंबई : बॉलीवुडा एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपनी अगली फिल्म ‘सांड की आंख’ से अपनी पहली झलक शेयर की है। जिसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर भी नजर आ रही है। दोनों महिला शार्पशूटर के लुक में दिखाई दे रही हैं।दोनों हरे-भरे खेत में घाघरा पहने खड़ी हैं। दोनों एक हाथ में बंदूक लिए हैं तो एक हाथ से दिल बना रही हैं। इस तस्वीर के साथ तापसी ने कैप्शन दिया है, ‘गन और घाघरा, हैपी वैलंटाइन डे’।

tapsee

आपको बता दें कि इस फिल्म का नाम पहले ‘वुमनिया’ था। कॉपीराइट विवाद के कारण फिल्म का टाइटल बदलकर ‘सांड की आंख’ कर दिया गया। यह फिल्म महिला शार्पशूटर्स प्राक्षी और चंद्रो की कहानी पर बेस्ड है। 87 साल की चंद्रो और 82 साल की प्राक्षी उत्तर प्रदेश के जोहरी गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने 50 की उम्र में शार्पशूटिंग शुरू की थी।