बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर बुधवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गईं। माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें मुंबई की किसी सीट से लोकसभा चुनाव का टिकट दे सकती है। उर्मिला फिल्मी जगत का जाना माना नाम हैं। उनका जन्म 4 फरवरी 1974 को हुआ था, उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्मी जगत में कदम रखा था। साल 1977 में वो फिल्म कर्म में नजर आईं। इसके बाद साल 1980 में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर उन्होंने मराठी फिल्म जाकोल और कलयुग में काम किया।
उर्मिला को साल 1983 में शेखर कपूर की फिल्म मासूम से पहचान मिली। इस फिल्म में उनके रोल को काफी पसंद किया गया। इसके बाद साल 1989 में उन्होंने फिल्म नरसिम्हा से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद उर्मिला ने चमत्कार, आ गले लग जा, रंगीला, इंडियन, जुदाई, दौड़, सत्या, कौन, मस्त, जंगली, दिल्लगी, खूबसूरत, जंगल, प्यार तूने क्या किया, जानम समझा करो, एक हसीना थी, ओम जय जगदीश, भूत, पिंजर जैसी प्रमुख फिल्मों में बतौर अभिनेत्री काम किया।
https://www.instagram.com/p/BjCb4VAndjL/
https://www.instagram.com/p/Bf2Gprthywi/
साल 2016 में 3 मार्च को उर्मिला ने कश्मीर बेस्ड मुस्लिम बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर मीर से शादी कर ली। मोहसिन उम्र में उर्मिला से करीब 10 साल छोटे हैं। बॉलीवुड शादी के मुताबिक दोनों की मुलाकात डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की भतीजी की शादी में हुई थी। मोहसिन उर्मिला को पसंद करने लगे। उन्होंने करीब एक साल तक उर्मिला से बात करने की कोशिश की और वो कामयाब हुए और बाद में दोनों ने शादी कर ली।