Home Quarantine किए गए Nawazuddin Siddiqui से कौन BJP विधायक मिलने पहुंचा ?

मुंबई से लौटने पर बुढ़ाना स्थित अपने पैतृक घर में क्वॉरंटीन किए गए फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी से बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक और एसडीएम भूपेंद्र ने लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए मंगलवार को मुलाकात की। इस दौरान भाजपा के कई कार्यकर्ता और पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे। सरकारी अमले के साथ विधायक ने उनके घर में चाय भी पी। ऐसा तब हुआ, जबकि नवाजुद्दीन के आवास पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का डू नॉट विजिट का बड़ा सा नोटिस चस्पा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।