इस मशहूर बॉलीवुड एक्टर को हुआ कोरोना संक्रमण, खुद को किया होम क्वारेंटीन

चीन के वूहान से शुरू हुए कोरोना वाइरस ने पूरे विश्व में कोहराम मचा रखा है, महामारी का रूप ले चुके इस वाइरस ने भारत में भी काफी तबाही मचाई है. लॉकडाउन  के बावजूद भी भारत में एक लाख से ऊपर जनता इस वाइरस से संक्रमित है. अमीर-गरीब हर तबके का इंसान कोरोना वाइरस महामारी का शिकार हो रहा है. इस वाइरस के संक्रमण से बॉलीवुड भी अछूता नहीं रहा.

बता दें, बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर भी इस वाइरस के संक्रमण का शिकार  हो चुकी हैं. कनिका के बाद अब बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर किरण कुमार भी कोरोना वायरस के‌ संक्रमण का शिकार हो गये हैं. 74 वर्षीय एक्टर किरण ने हाल ही में अपना मेड‍िकल टेस्ट करवाया था, जिसमें कोरोना वाइरस का टेस्ट भी शामिल था , किरण के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिट‍िव आई है.

कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद  फिलहाल उन्हें होम क्वारनटीन में रखा गया है. किरण अपने अपने २ मंज़िले घर में ही आइसोलेशन के नियमों का पालन करते हुए होम क्वारनटीन हो गए हैं.  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, किरण ने कहा कि उन्हें खुद में इस बीमारी के कोई भी लक्षण नजर नहीं आए थे, वह एकदम ठीक थे.

उन्हें किसी भी प्रकार की कोई खांसी, बुखार, सांस लेने में कोई दिक्कत या फिर कोई दूसरे लक्षण नहीं थे. लेकिन जब उन्होंने अस्पताल में टेस्ट करवाया तो वह टेस्ट कोरोना पॉजिटिव आया. ख़बरों के मुताबिक एसिम्टमैटिक होने‌ के कारण किरण को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ी।  किरण ने बताया कि उनका दूसरा कोरोना टेस्ट २६ मई को होना है.

 

फिल्मी करियर की बात की जाये तो किरण ने कई सुपर हिट फिल्में दी हैं किरण ने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी धूम मचाई है. ऐसे तो किरण ने फिल्मों में हीरो और विलन दोनों ही किरदार बखूबी निभाए हैं, मगर उनके विलन वाले अवतार ने दर्शकों के दिल में एक अलग पहचान बनायी है.