100 महिलाओं का रेप करने वाला 71 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार, 10 सालों से कर रहा था क्राइम

71 वर्षीय बुजुर्ग को 100 बार रेप करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक उस पर 100 महिलाओं से रेप करने का आरोप है। इनमें से ज्यादातर पीड़िताएं नाबालिग हैं। बुजुर्ग ने 1970 में इन अपराध को अंजाम देना शुरू किया था। अगले 10 सालों तक यानि 1980 तक उसने महिलाओं के साथ रेप करना जारी रखा। सीएनएन ने पुलिस के बयान का उल्लेख करते हुए बताया।

फाउंटेन नामक इस व्यक्ति को सबसे पहले 9 अप्रैल को पकड़ा गया था उस दौरान उसपर 50 महिलाओं से रेप का आरोप था। पिछले सप्ताह कई आन्य पीड़िताओं के द्वारा उसके खिलाफ शिकायत करने के बाद उसे फिर से गिरफ्तार किया गया। उसे फिलहाल जेल में रखा गया है। उसकी जमानत के लिए एक मिलियन डॉलर की राशि तय की गई है।

फाउंटेन के ऊपर चार्जशीट दायर करना बाकी है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और अन्य गवाहों के तलाश करने की कोशिश की जा रही है।