शानदार पहल! एक सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर अपनी शादी का पैसा देगा ‘भारत के वीर फंड’ को

पुलवामा हमले के बाद पूरे देश में दुख और विषाद की लहर फैल गई थी, इसके बाद तमाम जगहों से शहीद जवानों की मदद को लोग आ रहे हैं। वहीं सीआरपीएफ के उप निरीक्षक विकास खड़गावत ने शहीदों की मदद के लिए अनूठी पहल की है वो अपनी शादी में मिलने वाले पैसे ‘भारत के वीर फंड’ को देगा। उसने एक संदेश के साथ अपनी शादी के कार्ड भेजे हैं जिसमें लिखा है कि सभी नकद उपहार CRPF के फंड में दान किए जाएंगे।’

विकास ने इंडियाटाइम्स को बताया कि ‘मेरे पिता ने पहले सोचा था कि हम शादी में उपहारों के लिए नहीं कहेंगे, लेकिन उन्होंने सोचा कि वह लोगों को उपहार लेने से कैसे रोकेंगे? इसलिए, हमने भारत के वीर फंड में सभी पैसे दान करने का फैसला किया।’

उन्होंने कहा कि उनकी शादी के दिन मेहमानों को एक बॉक्स के अंदर सभी उपहार राशि जमा करने के लिए कहा जाएगा, जिसे बाद में जिला कलेक्टर और फिर भारत के वीर कोष में ले जाया जाएगा। विकास की शादी 13 अप्रैल को बीकानेर में होगी और उसके बाद 15 अप्रैल को रिसेप्शन होगा।

 

मानसिकता है कि अगर मेरा बेटा एक अधिकारी है, तो दहेज की राशि मोटी होनी चाहिए, लेकिन मैं समाज में एक मिसाल कायम कर रहा हूं और युवाओं को इसका पालन करना चाहिए।’

‘भारत के वीर फंड’ गृह मंत्रालय द्वारा भारतीय अर्धसैनिक बलों के सदस्यों की ओर से एक पहल है। इसमें किसी व्यक्ति के खाते से 15 लाख रुपये तक का दान किया जा सकता है।

14 फरवरी के पुलवामा हमले के बाद डोनेशन की ये सेवा शुरू हुई जिसने 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। ‘भारत के वीर फंड’ में शहीदों के परिवारों की सहायता के लिए जनता से दान स्वीकार किया।