पुणे के मंदिर में भक्तों के साथ एक कुत्ता ने भी गाया भजन, देखें वीडियो

कुत्ता ऐसा जानवर है जो बिना किसी स्वार्थ के मनुष्य का सबसे वफादार दोस्त होता है। हाल ही में एक दिल दहला देने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें एक कुत्ता अपने मालिक की मौत के बाद भी उसके शव के पास से हटने को तैयार नहीं हो रहा था। उसका मालिक की ट्रेन की चपेट में आने के बाद मौत हो गई थी। खबरों के मुताबिक, 57 वर्षीय विक्टर नाम का व्यक्ति जब पटरियों पर पास बैठकर शराब पी रहा था ट्रेन की चपेट में आ गया और वह ट्रैक के किनारे लेट गया और कुछ घंटे बाद ही उसका निधन हो गया। लेकिन उनके कुत्ते ने कभी उसका साथ नहीं छोड़ा।

लेकिन इस सप्ताह कुत्ते की ये स्टोरी आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगी और आपको थोड़ी हैरान भी करेगी। यह सभी जानते हैं। आवारा कुत्तों को घर के कुत्तों की तरह इलाज नहीं मिलता है। अगर वह गलती से किसी पवित्र स्थल या ह पूजा स्थल के भीतर कदम रखता है तो उसे वहां से बाहर निकाल दिया जाता है।

https://twitter.com/sushmadate/status/1116398367091904513

https://twitter.com/sushmadate/status/1116398367091904513

लेकिन पुणे के एक मंदिर में ऐसा नहीं होता है। यहां आवारा कुत्तों को मंदिर परिसर में स्वागत किया जाता है। आवारा कुत्तों को भगवान के भक्तों के साथ भजन और कीर्तिन में भाग लेने की अनुमित दी जाती है। आप नीचे सुन सकते हैं कैसे कुत्ता भजन हिस्सा ले रहे हैं। और भजन गा भी रहा है।

कुत्ते द्वारा भजन गाते हुए इस वीडियो को सबसे पहले सुष्मा डेट ने ट्विटर पर शेयर किया। उन्होंने लिखा कि यह कुत्ता उसके दोस्त की फैक्ट्री से आता है और प्रत्येक गुरुवार शाम मंदिर के दूसरे दरवाजे पर पहुंचता है और कीर्तिन में हिस्सा लेता है। वह वापस फैक्ट्री जाने से पहले प्रसाद भी खाता है। यह वीडियो वायरल हो गया। कई यूजर ने कुत्ते की भक्ति देखकर आश्चर्यचकित हो गए।