देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तो हर कोई मिलने की चाहत रखता है। लेकिन किसी का नाम अपने सिर पर बाल कटवाकर लिखवाना इससे आप समझ ही गए होंगे कि लोगों के अंदर उनके प्रति कितनी दीवानगी है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के बीकानेर में सामने आया है। जहां एक युवक ने अपने बाल कटवाकर अपने सिर पर मोदी और बीजेपी लिखवाया है।
बता दें, शुक्रवार यानि 3 मई को पीएम मोदी बीकानेर में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। जहां पीएम मोदी के भाषण को सुनने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। मोदी प्रधानमंत्री बनने बाद यहां पहली बार जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। रैली को देखने पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी दीवानगी अलग-अलग तरीके से जाहिर की।
इसी बीच बीकानेर के धर्मेंद अग्रवाल ने मोदी के प्रति अपनी दीवानगी ऐसी दिखाई की उन्होंने अपने बालों को कटवाकर अपने सिर पर बीजेपी और मोदी का नाम लिखवाया है। इतना ही नहीं उन्होंने बीजेपी का चुनाव चिन्ह भी अपने सिर पर बनवाया है। इस तरह की दीवानगी तो बहुत कम ही लोगों में देखने को मिलती है।
धर्मेंद अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने ये नाम इसलिए लिखवाया है, क्योंकि वह चाहते है देश में हर बार मोदी सरकार आए और देश का विकास करें। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है। जनसभा को संबोधित करने के लिए जब पीएम मोदी बीकानेर पहुंचे तो बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं से लेकर शहरवासियों तक में काफी उत्साह देखने को मिला।