चुनाव का माहौल है और प्रत्याशी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं साथ ही जीत के लिए रणनीति बनाने में जुटे हैं। यूपी की कुछ वीआईपी सीटों की बात करें तो पीएम मोदी की संसदीय सीट वाराणसी का नाम प्रमुखता से आता है वहीं राजधानी लखनऊ भी खासी अहम सीट है जिसे कब्जाने की जुगत में राजनीतिक दल लगे हैं। इन दलों के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी भी खासा दम ठोक रहे हैं।
यूपी की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां से देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी से मैदान में हैं, राजनाथ वर्तमान में भी यहीं से सांसद रहे हैं। राजनाथ के खिलाफ आज एक निर्दलीय प्रत्याशी ने ताल ठोकने का ऐलान किया है जी हां हम बात कर रहे हैं पीएम मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक की जिन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लखनऊ से नामांकन कराया है।
खास बात ये है कि अभिनंदन पाठक लखनऊ के अलावा पीएम मोदी की संसदीय सीट वाराणसी से भी 26 तारीख को नामांकन कराने की बात कह रहे हैं। अभिनंदन पाठक का दावा है कि वो ‘डमी’ प्रत्याशी नहीं हैं वो कहते हैं कि मैं किसी के खिलाफ नहीं बल्कि ‘जुमले’ के खिलाफ हूं, और जीतने के बाद मैं प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी का समर्थन करूंगा।
Abhinandan Pathak, a PM Modi lookalike, filed his nomination as Independent candidate from Lucknow today. Says, "I'll also file nomination from Varanasi on 26. I am not a dummy candidate. I am not against anyone but 'jumla'. After winning, I'll support Rahul ji's PM candidature. pic.twitter.com/SUs0UgGApW
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 12, 2019
पाठक ने कहा कि ‘लोगों ने अच्छे दिन के लिए मोदी सरकार को चुना था, मगर साल दर साल स्थितियां बदतर होती चली गईं, यही वजह है कि अब लोगों का विश्वास मोदी सरकार से उठ गया है।’
अभिनंदन पीएम मोदी से मिलती-जुलती अपनी शक्ल के चलते पहले भी कई बार चर्चा में रहे हैं, अभिनंदन पाठक का आरोप है कि एक समय चुनाव प्रचारों में बीजेपी ने उनका खूब उपयोग किया था।