XXX WEBSERIES के ज़रिए अश्लीलता फैलाने का आरोप, एकता कपूर ने तोड़ी चुप्पी

xxx वेबसीरीज के ज़रिए अश्लीलता फैलाने का आरोप, एकता कपूर ने तोड़ी चुप्पी
xxx वेबसीरीज के ज़रिए अश्लीलता फैलाने का आरोप, एकता कपूर ने तोड़ी चुप्पी

मुंबई: और इंडियन टीवी जगत की जानी-मानी निर्माता एकता कपूर अपनी एक वेब सिरीज xxx अनसेंसर्ड 2 को लेकर काफी चर्चा में है और इस वेबसीरीज को लेकर उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा हैं. लेकिन एकता कपूर ने अब अपनी चुप्पी तोड़ी है शनिवार को एकता ने शोभा डे से बात करते हुए इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है .

दरअसल, एकता के ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम कर रहे शो ‘XXX: अनसेंसर्ड 2 (Uncensored 2)’ में कथित रूप से सेना के अपमान और अश्लीलता फैलाने के आरोप लग रहे हैं. वहीँ एकता का कहना है कि वो साइबर बुलिइंग और असामाजिक तत्वों के आगे नहीं झुकेंगीं.

एकता कपूर ने बातों के दौरान कहा, कि “एक नागरिक और एक संगठन के तौर पर हम भारतीय सेना का बेहद सम्मान करते हैं. इसमें कोई शक नहीं है कि हमारी देख-रेख और सुरक्षा में उनका बेहद अहम योगदान है. अगर किसी मान्यता प्राप्त सैन्य संगठन की तरफ से हमसे माफी मांगने के लिए कहा जाता है, तो हम बिना शर्त माफी मांगने के लिए तैयार हैं.”रेप की धमकियों पर एकता ने कहा, “हम असभ्य तरीके की साइबर बुलिइंग और असामाजिक तत्वों द्वारा दिए जा रहे रेप की धमकियों के आगे नहीं झुकनेवाले हैं.”

एकता के खिलाफ इंदौर में दर्ज हुई FIR वेबसीरीज ट्रिपल एक्स को लेकर मशहूर निर्माता एकता कपूर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी पर इस वेब सीरीज के प्रसारण के जरिए अश्लीलता फैलाने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और राष्ट्रीय प्रतीक चिह्नों के अपमान के आरोप में कपूर समेत तीन लोगों के खिलाफ मध्य प्रदेश के इंदौर में एफआईआर दर्ज की गई है.बता दें कि हाल ही में बिहार के मुजफ्फरपुर में सेना को अपमानित करने के आरोप में फिल्म निर्माता शोभा कपूर और एकता कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी.

आपको बता दें कि एकता कपूर का आज जन्मदिन भी है. उनका जन्म‌ 7 जून 1975 को हुआ था. आज वो अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में हमेशा एक सवाल उठता है कि सब कुछ होने के बाद भी एकता किस बात का इंतजार कर रही हैं. वो शादी क्यों नहीं कर रही हैं. इसका जवाब एक बार उनसे पूछा गया था. यह मौका ‘वीरे दी वेडिंग’ की रिलीज का था. उन दिनों सोनम कपूर की भी शादी हो रही थी. ऐसे में फिल्म और असल जिंदगी दोनों में शादी का ऐसा माहौल चल रहा था कि एकता से सवाल पूछ लिया गया. एकता कपूर से पूछा गया कि वो कब शादी कर रही हैं तो एकता ने इसका काफी मजेदार जवाब दिया. उन्होंने कहा कि वो सलमान खान की शादी के दो साल बाद शादी करेंगी.

एक इंटरव्यू के दौरान एकता ने कहा, ‘मेरी शादी होगी. सल्लू भाई की शादी के दो साल बाद.’ अब ये सही भी है क्योंकि, जिस तरह सलमान खान अपने लिए परफेक्ट पार्टनर ढूंढ़ने में टाइम ले रहे हैं. जाहिर है कि एकता कपूर भी लेंगी.

1995 में शुरू हुआ वो सफ़र फिर जो शुरु हुआ तो एकता कपूर टीवी की क्वीन बन गईं और भारत के सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले धारावाहिकों को उन्होंने प्रोड्यूस किया. आज एकता का जन्मदिन है और 45 साल की उम्र में वो 40 से ज़्यादा टीवी धारावाहिक और फ़िल्मों को प्रोड्यूस कर चुकी हैं. इनमें ‘हम पांच’ के आलवा ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, कसौटी जिंदगी की, कहानी घर-घर की, नागिन जैसे धारावाहिकों ने भारतीय टेलीविजन की दिशा बदल दी. यही नहीं स्मृति ईरानी, साक्षी तंवर, श्वेता तिवारी, मौनी रॉय तक को आज इतनी बड़ी स्टार बनाने में एकता का ही हाथ है.