राज्यसभा में हंगामा करने वाले सांसदों पर कार्यवाही, 8 एक हफ्ते के लिए निलंबित, जाने नाम

राज्यसभा के सभापति ने कल की घटना पर कहा कि राज्यसभा के लिए सबसे खराब दिन था. कुछ सांसदों ने पेपर को फेंका. माइक को तोड़ दिया. रूल बुक को फेंका गया. इस घटना से मैं बेहद दुखी हूं. उपसभापति को धमकी दी गई. उनपर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कल की घटना पर कहा कि राज्यसभा में जो कुछ भी हुआ वह दुखद, शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण था.  राजनाथ सिंह ने कहा कि राज्यसभा में कृषि से संबंधित दो विधेयकों पर चर्चा चल रही थी उस समय राज्यसभा में जो हुआ वो जहां दुखद था, वहीं दुर्भाग्यपूर्ण भी था और उससे भी आगे जाकर मैं कहना चाहूंगा कि वो अत्यधिक शर्मनाक था.
विपक्षी दलों के हंगामे के बीच उच्च सदन ने रविवार को कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्द्धन और सुविधा) विधेयक-2020 और कृषक (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन समझौता एवं कृषि सेवा पर करार विधेयक-2020 को मंजूरी दे दी. लोकसभा में इन दोनों विधेयकों को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है.
संजय सिंह, राजीव साटव, डेरेक ओ ब्रायन, के के राघव, निपुन बोरा समेत आठ सांसद एक हफ्ते के लिए किए गए निलंबित.
हंगामा करने वालों पर की गई कार्रवाई. राज्यसभा के 8 सासंदों को एक हफ्ते के लिए किया गया निलंबित. इस सत्र की कार्यवाही में नहीं ले पाएंगे हिस्सा.