30 साल बाद 30 हजार फीट की ऊंचाई पर मुलाकात, पायलट से यूं मिली टीचर

टीचर और स्टूडेंट के बीच का रिश्ता बेहद खास होता है। छात्रों के लिए वह कुछ लोग बेहद खास होते हैं जिनका उनका जीवन बनाने में अहम योगदान होता है और स्कूल से बाहर आने के बाद यह लोग बहुत याद आते हैं। शिक्षकों के दिमाग में भी उनके पढ़ाए होनहारों से जुड़ी यादें होती हैं। जब कभी टीचर और स्टूडेंट की लंबे समय बाद मुलाकात होती है तो वह पल दर्शनीय होता है। हाल ही में एक ऐसा ही कुछ देखने को मिला।

जब एक पायलट की मुलाकात 30 हजार फीट की ऊंचाई पर हवाई जहाज में अपनी टीचर से हुई तो माहौल भावुक हो गया और जल्द ही यह घटना सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। सुधा सत्यन नाम की एक शिक्षिका भारत से शिकागो जा रही उड़ान में थीं। जब वह सीट पर बैठ गईं तो अनाउंसमेंट हुई कि विमान कैप्टन रोशन भसीन द्वारा उड़ाया जा रहा है जिन्हें सुधा पढ़ा चुकी थीं।

सुधा को यह बात याद थी कि 3 साल की उम्र में भी एक बच्चा अपना परिचय कैप्टन रोशन भसीन के रूप में दिया करता था। इसके बाद सुधा कैबिन क्रू के पास गईं और उनकी मुलाकात पायलट से हुई जो 30 साल पहले उनका छात्र था। पायलट की मां ने इस इमोशनल पल की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की।

पायलट रोशन भसीन की मां ने फोटो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘प्लेस्कूल एडमिशन के दौरान टीचर ने मेरे बेटे से उसका नाम पूछा। उसका जवाब था- कैप्टन रोशन भसीन। तब वह सिर्फ 3 साल का था। आज वहीं टीचर शिकागों जा रही फ्लाइट में मौजूद थीं और वह कैप्टन के तौर पर फ्लाइट उड़ा रहा था।’ नीचे देखें ट्वीट और उस पर आई प्रतिक्रियाएं।

https://twitter.com/mycobacteriuma/status/1110401620045553664