Bois Locker Room के बाद अब यह ग्रूप महिलाओं को कर रहा परेशान

चर्चित बॉयज़ लॉकर रूम मामले के बाद अब एक और इसी तरह का एक मामला सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस ग्रूप का नाम ‘रेप कल्चर ग्रुप’ है। जिसे महाराष्ट्र स्थित नवी मुंबई के स्कूल के मौजूदा और पुराने स्टूडेंट्स ने बनाया है। इस ग्रूप को लेकर अब कई तरह के खुलासे हो रहे हैं। वहीं इससे पीड़ित कई लोग अब सामने आ रहे हैं और अपने साथ हुई घटनाओं को साझा कर रहे हैं।