भारतीय रेल के इतिहास में कई ऐसी घटनाएं हुईं हैं जिसके बारे में याद कर लोगों को अचरज महसूस होता है। आज हम कुछ ऐसी ही एक घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने इतिहास बना लिया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सोमवार की शाम एक ऐसी मालगाड़ी चली जिसकी लंबाई 2 किमी थी। जानकर हैरानी हो रही होगी लेकिन ये सही है। 177 कोचों वाली इस गाड़ी को बिलासपुर रेलवे ने एनाकोंडा नाम दिया है।
रेलवे अधिकारियों ने इसे देश में अब तक की सबसे लंबी मालगाड़ी का तमगा दे दिया है। तीन इंजनों से खींची गई इस एनाकोंडा मालगाड़ी को भिलाई से रवाना किया गया और फिर यह रायपुर से होते हुए कोरबा पहुंची।
"Technology breaking new grounds – SECR ran Nearly 2 km long Long haul train – named – Anaconda Orignating from Raipur division, feeding NBOX empty rakes for coal loading at Korba. @RailMinIndia @GMSECR @drm_raipur @DRMBilaspur @drmngpsecr pic.twitter.com/yMxZiqoSpI
— South East Central Railway (@secrail) May 27, 2019
रेलवे अधिकारियों का मानना है कि ट्रिपल इंजन लगाकर इतनी बड़ी मालगाड़ी चलाने का यह देश का अपनी तरह का पहला प्रयोग है। मिली जानकारी के मुताबिक इस मालगाड़ी में लगे तीनों इंजन ऑन थे लेकिन पहले इंजन में मौजूद लोको पायलट और गार्ड ने मिलकर ही पूरी ट्रेन को चला दी। शाम पांच बजे ये ट्रेन भिलाई से चली और रात के 11 बजे ये कोरबा पहुंच गई।
रेलवे के मुताबिक इसके सफल परिचालन के बाद उसे रुटीन के तौर पर उतारने की तैयारी है। पहले इंजन से तीन इंजन को ऑपरेट करने की तकनीक को रेंबलोट सिस्टम कहते हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक एनाकोंडा मालगाड़ी का पूरा संचालन पहले इंजन से ही होता है।
जब ये रेलगाड़ी स्टेशनों से होकर गुजर रही थी तो सभी इसकी तरफ कौतूहल भरी नजरों से देख रहे थे। कई लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चला है। आमतौर पर एक ट्रेन को एक स्टेशन पर से गुजरने में कुछ कुछ सेकेंड का समय लगता है लेकिन इस ट्रेन को स्टेशन पर से गुजरने में 5 मिनट का वक्त लग गया जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।