देशभर में चुनावी माहौल जोरों शोरों से नजर आ रहा है। राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार करने में जुटी हुई हैं, वहीं बड़ी राष्ट्रीय पार्टियां अपना घोषणापत्र भी जारी कर चुकी हैं। हर पार्टी और नेता जनता का वोट पाने के लिए उन्हें अलग-अलग तरह से रिझाने में लगी हुई है। इस बीच आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।
दरअसल यहां के एक युवक ने आत्महत्या की धमकी देते हुए पानी की टंकी पर चढ़ गया। वजह जानकर आप हैरान रह जायेंगे। आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के अरजावनी गुड़ेम गांव का लड़का पानी की एक टंकी के ऊपर चढ़कर कूद कर आत्महत्या की धमकी देने लगा। दरअसल वह राजनीतिक सुधार की मांग कर रहा था।
घटना रविवार की है। युवक की पहचान विजय राजू के तौर पर हुई है जिसे पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक विजय राजू सुबह के 8 बजे के करीब गांव के पानी की एक टंकी के ऊपर चढ़ गया और आत्महत्या करने की धमकी देने लगा।
उसने कहा कि वह राजनीतिक सिस्टम में कई सुधार चाहता है, इतना ही नहीं वह इस मांग के पूरी होने के सुनिश्चित किए जाने की भी मांग करता है। उसने कहा कि अगर उसे इस बात का भरोसा दिलाया जाएगा तभी वह टंकी से नीचे उतरेगा।
सर्कल इंस्पेक्टर रवि कुमार और सब इंस्पेक्टर श्रीनिवास के नेतृत्व में बचाव अभियान चलाया गया। पुलिस ने इस संबंध में एक जांच प्रक्रिया शुरू की है।