Doordarshan की धुन पर ऐसा डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये Tik-Tok video

टिक-टॉक एप पर अक्‍सर अजीबोगरीब वीडियो देखने को मिलते हैं, पर कुछ व‍ीडियो ऐसे होते हैं, जो खूब सुर्खियां बटोरते हैं और लोग जमकर उनकी तारीफ करते हैं, जिन पर यह वीडियो फिल्‍माया गया होता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायल हो रहा है, जो दूरदर्शन की पुरानी धुन की याद तो दिलाता ही है, उस शख्‍स के नृत्‍य कौशल को भी दर्शाता है।

दूरदर्शन की यह धुन उन दिनों की याद दिलाती है, जब मौजूदा दौर के केबल चैनल और ऑनलाइन स्‍ट्रीमिंग जैसी चीजें नहीं होती थीं, बल्कि लोग समाचार के लिए केवल दूरदर्शन पर निर्भर रहते थे और उसकी बुलेटिन का बेसब्री से इंतजार करते थे। यह वीडियो टिक-टॉक यूजर वैशाख नायर का है, जो चंद सेकेंड्स के इस वीडियो में जबरदस्‍त डांस करते नजर आ रहे हैं।

दूरदर्शन की इस यादगार धुन के साथ उनकी बॉडी के मूवमेंट्स देखते ही बनते हैं। ट्विटर पर यह वीडियो @Ya5Ne यूजर्स ने शेयर किया, जिसके बाद यह देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आप भी देखें ये वीडियो

इस वीडियो को अब तक 2 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं, जबकि इसे 13,400 लाइक्‍स मिले हैं और करीब 5000 लोगों ने ट्विटर पर रिट्वीट किए हैं। यह फेसबुक और इंस्‍टाग्राम पर भी शेयर किया जा रहा है। यहां तक दूरदर्शन ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को ‘थम्‍स अप’ (thumbs up) दिया है और इसे रिट्वीट किया है।