Avalanche in Himachal Pradesh: लाहौल स्पीति में बर्फ की सूनामी, देखें Video

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों जमकर बर्फबारी हो रही है। शिमला, मनाली, डलहौजी और कूल्लू समेत कई इलाकों में बर्फ की सफेद मोटी चादर बिछी हुई है जिससे वहां का नजारा बेहद रुमानी हो रही है। लाहौल स्पीति जिले का हाल तो बेहद बुरा है।हालांकि प्रकृति का यह नजारा देखने में भले ही खूबसूरत लग रहा हो, लेकिन इसकी वजह से काफी खतरा भी पैदा हो गया। ये बर्फबारी इतनी अधिक मात्रा में हो रही है कि ये लोगों की जान पर बन आई है।

इसके कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। ताजा वीडियो देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जायेंगे। सूनामी की तरह बर्फीली हवा की तस्वीरें वाकई में हैरान कर देने वाली है। यहां आप इसका वीडियो देख सकते हैं।

बता दें कि कुछ समय पहले इसी इलाके में हिमस्खलन के कारण कुछ आर्मी के जवान बुरी तरह से फंस गए थे। इनमें से एक आर्मी जवान की मौत भी हो गई थी।

जम्मू में भी हिमस्खलन से हुआ था भारी नुकसान 
बता दें कि हिमाचल ही नहीं जम्मू कश्मीर में भी बीते महीने भारी बर्फबारी और भूस्खलन देखने को मिला था। इसके कारण रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राजमार्ग शुक्रवार को लगातार 3 से 4 दिन तक बंद रहे। स्नो एंड एवेलांच स्टडीज स्टैब्लिशमेंट ने जम्मू कश्मीर के 22 जिलों में विभिन्न स्तर के हिमस्खलन को लेकर चेतावनी जारी की थी।

बनिहाल सेक्टर में हिमस्खलन और रामसू-रामबन इलाके में भूस्खलन के कारण कई दिनों तक राजमार्ग पर यातायात की अनुमति नहीं पर रोक लगा दी गई थी। यातायात विभाग के अधिकारियों के मुताबिक काजीगुंड और जवाहर सुरंग के बीच हिमस्खलन हुआ था जहां काफी लंबे के बाद सफाई हो सकी थी।