डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय मुख्य परीक्षा-2020 की स्थगित परीक्षा दिनांक 15 सितम्बर, 2020 से कराने जा रहा है। इस सम्बन्ध में सभी विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित परीक्षा केन्द्रो को निर्देश प्रदान कर दिया गया है। कोविड-19 के दृष्टिगत शासनादेश के अनुपालन में परीक्षा केन्द्रों को सेनेटाइज कराने का आदेश निर्गत कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह के आदेश पर विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों की दिनांक 15 सितम्बर, 2020 से एम0ए0, एम0एस0सी, एम0काॅम, बी0लिब, एम0लिब, बी0एससी एवं एम0एस0सी0 ( कृषि एवं गृह विज्ञान) बी0पी0ई0एस0, बी0पी0ई, एमएसडब्ल्यू, पी0जी0 डिप्लोमा इन फैशन डिजाईनिंग अंतिम वर्ष की परीक्षा होगी है। जो निर्धारित परीक्षा केन्द्रो पर होगी। परीक्षा केन्द्रो पर परीक्षार्थियों को मानकानुसार बैठाने का निर्देश प्रदान किया गया है। परीक्षा समय सारणी विश्वविद्यालय की साईट पर अपलोड कर दिया गया है। वही दूसरी तरफ विश्वविद्यालय ने बीएससी भाग तीन मुख्य परीक्षा वर्ष-2020 को परीक्षाफल घोषित कर दिया है। जिसमें कुल 28643 परीक्षार्थियों में से 25584 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.32 रहा। कुल सम्मिलित 14744 छात्रों के सापेक्ष 12471 छात्र उत्तीर्ण हुए एवं उत्तीर्ण प्रतिशत 84.58 रहा। जबकि कुल सम्मिलित 13899 छात्राओं के सापेक्ष 13113 छात्राएं उत्तीर्ण हुई एवं उत्तीर्ण प्रतिशत 94.34 रहा। परीक्षार्थियों का परीक्षाफल एवं अंको का विवरण विश्वविद्यालय की साइट पर अपलोड कर दिया गया है।
ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने शहर की छह आरडब्ल्यूए को मान्यता दी –
ग्रेटर नोएडा की Residents Welfare Association (आरडब्ल्यूए) और Apartment Owners Association (एओए) को स्वायत्ता, अधिकार और जिम्मेदारी देने…