गाय को छत के नीचे उतारने के लिए पुलिस रही हलाकान
हैदरगंज थाना क्षेत्र के सरसावा गांव निवासी भोला तिवारी के छत पर एक छुट्टा गर्भवती गाय 25 अक्टूबर को दोपहर जीने के रास्ते से चली गई तथा पिछले 3 दिनों से गाय छत पर मौजूद रही। ग्रामीणों द्वारा चारा पानी की व्यवस्था छत पर ही की गई। ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद भी गाय नीचे नहीं उतरी। बताया गया कि मकान अभी अर्ध निर्मित है। चारदीवारी ना होने से गाय बाहर निकले जीना सीढ़ी के रास्ते ऊपर चढ़ गई। पीआरबी पुलिस मंगलवार को मौके पर पहुंची लेकिन निराश होकर लौट गई। ग्रामीणों को चिंता सता रही थी कि गाय को जबरदस्ती उतारने पर चोट लग सकती है। ग्रामीणों द्वारा पीआरबी 112 पुलिस फायर दस्ता और पशुपालन विभाग को सूचना दी गई। बुधवार सुबह बीकापुर फायर दस्ता की टीम के अलावा फायर दस्ता की टीम भी मौके पर पहुंची। और काफी समय तक गाय को नीचे उतारने के लिए मशक्कत करती रही। बीकापुर फायर दस्ते के फायर कर्मी संदीप कुमार ने बताया कि छुट्टा गाय गांव निवासी भोला तिवारी के छत पर चढ़ गई। ग्रामीण गाय को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए चिंतित दिखे।
अयोध्या के को0बीकापुर में घरों में मनाए बारावफात का त्यौहार कोतवाली में पीस कमेटी की जागरूकता बैठक संपन्न
बारावफात त्यौहार को लेकर कोतवाली परिसर में बुधवार शाम पीस कमेटी की जागरूकता बैठक संपन्न हुई। बैठक को…