बेंगलुरु में एक शख्स ने रेलवे ट्रैक के ऊपर हाई टेंशन वाली तार को छूकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ट्रेन के ऊपर चढ़ कर आत्महत्या करने की धमकी दे रहा था। उसने रेलवे ट्रैक पर खड़ी ट्रेन के ऊपर चढ़ कर उपर से पास हो रहे हाई वोल्टेज करेंट वाले तार को छू लिया और आत्महत्या कर ली।
पलक झपकते ही शख्स ने नंगे तार को अपने हाथों से पकड़ लिया। वहां मौजूद लोगों ने देखा कि जैसे ही उसने तार को छुआ वहां से तेज चिंगारी निकली और देखते ही देखते वह आग की चपेट में आ गया और धराशायी हो गया।
विडंबना की बात ये है कि इस घटना के वक्त वहां कई लोग मौजूद थे लेकिन किसी ने भी उसे बचाने की कोशिश नहीं की बल्कि वे उसकी वीडियो बनाते रहे। शख्स के मृत शरीर को फौरन ट्रेन की छत से नीते उतारा गया। 17 सेकेंड का ये वीडियो बेहद हैरान करने वाला है।