सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कंस्ट्रक्शन मजदूर छाया है। उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग उसे मॉडल बनाने की मांग कर रहे हैं। उसके प्रशंसकों में दुनियाभर के लोग हैं, जो इंटरनेट पर उसकी तस्वीर वायरल होने के बाद उसकी आंखों और कदकाठी की तारीफ करते नहीं थक रहे।
यह मजदूर बांग्लादेश का बताया जा रहा है, जिसकी तस्वीर एक फ्रीलांस फ्रोटोग्राफर एबेदेन मुंग ने मलेशिया में ली। बाद में उन्होंने यह तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की, जिसके बाद यह वायरल हो गई। उन्होंने यह तस्वीर अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी पोस्ट की, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। एबेदेन ने ट्विटर पर यह तस्वीर 21 मार्च को शेयर की थी, जिसे अब तक 25,000 से ज्यादा रिट्वीट और करीब 70,000 लाइक्स मिल चुके हैं।
https://twitter.com/tkdnxv/status/1108552441430106112
सोशल मीडिया पर लोग उसकी आंखों की खास तारीफ कर रहे हैं, जो उनके मुताबिक बेहद आकर्षक हैं और उसे मॉडलिंग का अवसर मिलना चाहिए। वह मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में जालान इपो रोड के नजदीक एक साइट पर काम कर रहा था, जब एबेदेन ने उसकी तस्वीर अपने कैमरे में कैद कर दी।
Wow he is beautiful
— Ame (@amthreezer) March 23, 2019
https://twitter.com/SarahIzana/status/1108686913353846789