आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने कुछ समय पहले ही शराब छोड़कर जनता की सेवा करने शपथ ली थी अब उन पर बीजेवायएम राज्य अध्यक्ष गोरव गोयल ने गंभीर आरोप लगाए हैं। गोयल ने मान पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने भोली-भाली जनता जो बेवकूफ बनाया है जो उन्हें सपोर्ट करते हैं। अपने ट्विटर हैंडल पर गोयल ने इस संबंध में एक वीडियो क्लिप पोस्ट किया है जिसमें आप नेता भगवंत मान नशे की हालत में लड़खड़ाते हुए फोटोग्राफरों को पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।
उनके साथ फ्रेम में उनके समर्थक भी नजर आते हैं। फोटो क्लिक करने के बाद वे अपनी कार की तरफ बढ़ते हुए हैं लेकिन वे इतने नशे में होते हैं कि ठीक से चल भी नहीं पाते हैं जिसके बाद सुरक्षा कर्मचारी उन्हें उनकी कार तक पहुंचने में मदद करते हैं। हालांकि वीडियो कब की है इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकी है।
वीडियो क्लिप पोस्ट करने के साथ लिखा गया है कि मान साब समर्थन करने वाली जनता को बेवकूफ बनाने की भी सीमा होती है। पंजाब में गंदी राजनीति करनी बहुत हो गई अब बस भी करिए। इस ट्वीट के साथ गोयल ने दिल्ली सीएम और आप नेता अरविंद केजरीवाल साथ ही कुमार विश्वास को भी टैग किया है।
Does @BhagwantMann do a favour to the public by giving up Alcoholism. Is it a joke..Really?? Maan Saab, there is a limit to befool people who support you. Enough of dirty & idiotic politics in punjab..Stop it now. #kejriwalbluffs #Punjab #BJP4India @ArvindKejriwal @DrKumarVishwas pic.twitter.com/Hc9Vcvf7Ck
— Gaurav Goel (@goelgauravbjp) April 12, 2019
कुछ दिन पहले ही लोकसभा चुनाव के पहले मान ने पंजाब में जनता के नाम एक पत्र लिखा था जो विवादों में आ गया था। पत्र में मान ने लिखा था कि पंजाब की जनता की सेवा के लिए तत्पर हैं साथ ही उन्होंने लिखा था कि वे अपनी मां के कहने पर जनवरी में ही शराब पीना छोड़ चुके हैं क्योंकि उन्हें अब 24 घंटे जनता की सेवा करनी है।
आप नेता ने डोर-टू-डोर जाकर इस पत्र को जनता तक पहुंचाया था। आप नेता के इस हरकत पर ना सिर्फ कांग्रेस बल्कि बीजेपी ने भी विरोध दर्ज कराया था। उन्होंने कहा था कि शराब छोड़ना मान की कोई उपलब्धि नहीं है बल्कि उन्होंने आज तक जनता के लिए नहीं बल्कि खुद की बेहतरी के लिए ध्यान दिया है।
गौरतलब है कि मान ने अपनी शराब पीने की आदत पर काफी विरोध का सामना करने के बाद जनवरी में इसे छो़ड़ देने का ऐलान किया था। उनके इस ऐलान पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी उनकी तारीफ की थी औऱ कहा था कि पंजाब की जनता और देश के लिए उनका ये फैसला सराहनीय है।