भोजपुरी फिल्मों के जाने माने अभिनेता और स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ बीजेपी में शामिल हो गए हैं। चुनावी माहौल के बीच निरहुआ ने दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ली और इसके बाद लखनऊ गए। यूपी की राजधानी लखनऊ में निरहुआ का स्वागत किया गया और उनके लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया गया लेकिन इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुछ ऐसा हुआ जो सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद नहीं आया।
दावा किया जा रहा है कि निरहुआ के लिए रखी गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्हें खुद बैठने के लिए सीट नहीं मिली। उनका एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें निरहुआ बीजेपी नेताओं के पीछे खड़े हुए नजर आ रहे हैं। इसी फोटो के आधार पर यह दावा किया जा रहा है कि निरहुआ को बीजेपी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बैठने के लिए सीट नहीं मिली।
वायरल फोटो में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय, राजनाथ सिंह के बेटे और बीजेपी विधायक पंकज सिंह सहित कई नेता बैठे नजर आ रहे हैं। निरहुआ इन नेताओं के पीछे खड़े दिख रहे हैं। कई लोग इस फोटो को लेकर दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को ट्रोल भी कर रहे हैं। नीचे देखें किसने क्या कहा।
यहां बैठने की सीट नहीं मिल रही है और इनको आजमगढ़ से सीट चाहिए जियो राजा….#निरहुआ पहले ही #निहुरा दिए गए
शायद
इन महोदय को यह नहीं पता है कि इनके नाम के पीछे ,सिंह ,द्विवेदी ,चतुर्वेदी, जयसवाल,शाह, मोदी,जैसा टाइटल नहीं लगा और चले हैं सांसद बनने।
यह केवल वोट कटवा बनेंगे pic.twitter.com/AgCzbnFYHM— Arvind Saroj नेता सपा- अधिवक्ता हाईकोर्ट इलाहाबाद (@ArvindSaroj14) March 27, 2019
लोगों ने आजमगढ़ से टिकट मिलने को लेकर भी निरहुआ का मजाक उड़ाया और लिखा कि भोजपुरी कलाकार को बैठने तक की जगह नहीं मिली तो आजमगढ़ सीट पर चुनाव लड़ने की क्या संभावना है।
आज़मगढ़ से उठने वाले को यहां बैठने की सीट भी नही मिली। जियो राजा #निरहुआ, पहले ही दिन #निहुरा दिए गए।#Nirahua @yadavakhilesh @nafeesahmadsp @Nirahua_DYadav pic.twitter.com/KCj7fUFXVV
— Rajnish Yadav رجنیش یادو (@rajnishyadavSP) March 27, 2019
#बली_का_बकरा दिनेश लाल यादव #निरहुआ pic.twitter.com/ZKddzCKOCL
— Ajay Kumar Yadav (@Ajaykum66421723) March 28, 2019