आजमगढ़ में अखिलेश यादव को टक्कर देने चुनाव मैदान में उतरे भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान कुछ ही दिनों शुरू होने वाले है। चुनाव लड़ने वाली पार्टियां करीब-करीब अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इस चुनावी समर में भोजपुरी से स्टार गायक और अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ भी कूद पड़े हैं। निरहुआ को बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से महागठबंधन के उम्मीदवार और समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है।

गौर हो कि हाल ही में निरहुआ ने भारतीय जनता पार्टी ज्‍वाइन की है। उन्‍होंने लखनऊ में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की मौजूदगी में सदस्‍यता ग्रहण की है। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर बीजेपी में शामिल हुए। अब देखना है भोजपुरी स्टार अखिलेश यादव को कितना टक्कर दे सकते है।

भोजपुरी स‍िनेमा के सुपरस्‍टार और सर्वाध‍िक लोकप्र‍िय अभ‍िनेता द‍िनेश लाल यादव न‍िरहुआ की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोलती है। दिनेश लाल यादव निरहुआ का जन्म उत्‍तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के टंडवा गांव में हुआ था। बचपन में उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उनके पिताजी महीने की कमाई सिर्फ 3500 रुपए थी। इतने में परिवार के सात सदस्यों का गुजर बसर होता था।

निरहुआ ने कई बेहतरीन भोजपुरी गाने गाए। उनके गाने का वीडियो हर रोज यूट्यूब पर ट्रेंड करता है। भोजपुरी फिल्मों में इनका अभिनय भी लाजवाब है। जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं।