RJD विधायक ने मसूद अजहर को कहा ‘साहब’, मंच पर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी थे मौजूद

लोकसभा चुनाव करीब है और अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं के बेतुके बयानों का सिलसिला जारी है। अब इस बार बिहार के राजद (आरजेडी) विधायक की जुबान फिसल गई है। आरजेडी विधायक हाजी सुभान ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को एक कार्यक्रम के मंच से ‘साहब’ कहकर संबोधित कर डाला।

हैरानी की बात है कि इस दौरान मंच पर लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। बिहार के किशनगंज में राजद (आरजेडी) विधायक हाजी सुभान ने कहा कि इंटरनेशनल आतंकवादी घोषित करने के लिए मसूद अजहर ‘साहब’ को चीन ने वीटो लगाया। अभी तक कोई बता सकते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी जी चीन के खिलाफ बोल रहे हैं किया। बता दें कि इल दौरान तेजस्वी यादव भी मंच पर मौजूद थे। यहां देखें इसका वीडियो-

https://twitter.com/ANI/status/1112199255597465600
उन्होंने कहा कि चीन लगातार मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने के रास्ते में अडंगा डाल रहा है लेकिन हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी चीन के खिलाफ कुछ बोल रहे हैं क्या? भारत की 50 हजार करोड़ की जो सालाना आमदनी चीन के पास जा रही है उसे रोकने के लिए आज तक किसी नेता ने कुछ कहा है?