सपनों को साकार करने या आर्थिक परेशानियों से लड़ने के लिए लोग कर्ज लेते हैं। ये जानते हुए कि खून पसीना एक करके सूत समेत इसकी पाई पाई चुकानी पड़ेगी लेकिन अगर बैंक से कर्ज लेने के बाद ही यह रकम किसी से छीन ली जाए तो उस शख्स के दिल पर क्या बीतेगी, इसका महज अंदाजा ही लगाया जा सकता है। हाल ही में बिहार में एक व्यक्ति के साथ कुछ ऐसा ही हुआ जहां उसे न सिर्फ बैंक से लोन ली गई रकम से हाथ धोना पड़ा बल्कि इसे बचाने में उसे कई गंभीर चोटें भी आ गईं।
घटना बिहार के हाजीपुर की है जिसका रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाइक सवार बदमाश बैंक से लोन लेकर बाहर आ रहे युवक से 2.5 लाख रुपए ले उड़े। शख्स ने इस दौरान पैसे से भरा बैग नहीं छोड़ा तो बदमाशों ने भी इसे भी इसे अपनी तरफ खीचना जारी रखा और काफी दूर तक शख्स को रोड पर घसीटते रहे।
यह पूरी वारदात रोड के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बेहद तेज रफ्तार से चल रही बाइक के पीछे एक शख्स लटका हुआ है। इस घटना के दौरान पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी वीडियो के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़ित हाजीपुर में एक चौराहे पर मौजूद आईसीआईसीआई बैंक से पैसे निकालकर बाहर निकल रहा था