भाजपा की ऑफिशियल साइट हैक

भाजपा की आधिकारिक वेबसाइट (www.bjp.org) मंगलवार को हैक हो गई। साइट हैक करके हैकर्स ने उस पर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का मजाक उड़ाता एक मीम लगा दिया। हैकिंग की जानकारी होने पर कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रभारी दिव्य स्पंदना ने ट्वीट करके लोगों से बीजेपी की वेबसाइट देखने को कहा। हालांकि, भाजपा ने अपनी बेवसाइट बंद कर रखी है। उसपर लिखा है कि अभी मेनटिनेंस का काम चल रहा है, जल्द ही खुलेगी।

सुबह 11.30 पर हैक हुई साइट: बीजेपी की साइट मंगलवार सुबह करीब 11.30 बजे हैक हुई। इसके बाद उस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल की फोटो वाला एक मीम लगा दिया गया। फोटो के ऊपर कुछ अपशब्द भी लिखे गए। हैकिंग की जानकारी होते ही बीजेपी की आईटी टीम ने साइट को डाउन कर दिया। अभी तक किसी भी हैकर ग्रुप ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है और न ही भाजपा की तरफ से इस पर कोई बयान आया है।

इस खबर के बहार आते ही लोग सोशल मीडिया पर बीजेपी का मज़ाक उड़ाने लगे।

इसका मज़ाक उड़ाते हुए सपा विधायक सुनील सिंह यादव जी ने ट्वीट करते हुए लिखा जो अपनी वेबसाइट की सुरक्षा नहीं कर सकती वो देश ही सुरक्षा कैसे करेगी ?