
नई दिल्ली: राजधानी में बढ़ते कोरोना मामलों के कारण रविवार को केजरीवाल सरकार ने फैसला लिया था कि कोरोनाकाल तक दिल्ली के निजी-सरकारी अस्पतालों में दिल्ली के ही लोगों का इलाज किया जाएगा. इस बीच अस्पतालों में बाहरी मरीजों का इलाज करने की आनुमति नहीं दी जाएगी. हलाकि विशेष मामलों को छोड़कर प्राइवेट अस्पताल बाहरी लोगों का इलाज नहीं कर सकेंगे.
बीजेपी ने दिल्ली कैबिनेट के इस फैसले को अस्वीकार करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. भाजपा नेता दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में राजघाट पर प्रदर्शन कारने लगे जिसके बाद राजघाट पर प्रदर्शन कर रहे आदेश गुप्ता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनके अलावा भाजपा के अन्य प्रदर्शनकारी नेताओं व कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, आदेश गुप्ता और अन्य नेताओं को बस में बैठाकर राजेंद्र नगर पुलिस थाने ले जाया गया है।
बता दें कि अनलॉक-1 के नए नियमों के अन्तर्गत देश में कहीं भी विरोध प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं है. इससे पहले एक जून को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व दिल्ली अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी राजघाट पर केजरीवाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे थे. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें और दूसरे कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया था.