लॉकडाउन के बीच ग्रे हेयर लुक में नजर आए आमिर

मुंबई। लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान का एक नया लुक सामने आया है। अपने इस नए लुक में आमिर काफी स्मार्ट नजर आ रहे हैं। आमिर खान के इस नए लुक को देखकर उनके फैंस हैरान हैं। आमिर अपने इस नए लुक में ग्रे हेयर में दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी नई फोटो खूब पसंद की जा रही है। आमिर के इस नए लुक को उनकी बेटी ईरा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

https://www.instagram.com/p/B_pP09oA3ZX/?utm_source=ig_embed

इरा खान द्वारा शेयर की गई इस फोटो में इरा, आमिर खान के अवाला किरण राव और ‘मिसेज सीरियल किलर’ एक्ट्रेस और आमिर की भतीजी जायन मारी खान भी नजर आ रही हैं। फोटो में आमिर को ग्रे सूट और ब्राउन पैंट के साथ सफेद शर्ट पहने देखा गया था।

फोटो को शेयर करते हुए इरा ने जैन खान को उनकी बॉलीवुड डेब्यू की शुभकामनाएं दी है। इस फोटो को शेयर करते हुए इरा ने लिखा, “और यह शुरू हो जाता है! मैं तुमसे प्यार करती हूं जायन खान और मुझे तुम पर गर्व है और तुम्हारे लिए खुश हूं। ‘मिसेज सीरियल किलर’।

गौरतलब है कि आमिर ने जायन मारी खान की डेब्यू मूवी मिसेस सीरियल किलर की प्रीमियर को अटेंड किया। ऐसे में यहां आमिर सूट बूट पहने नजर आए तो वहीं उनकी बेटी इरा भी पीले रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रहीं थी। लॉकडाउन के चलते आमिर ने घर पर ही परिवार के साथ इस फिल्म को एन्जॉय किया और लॉकडाउन नियमों का पूरी तरह से पालन किया है।