Birthday Special : 65 के हुए Bollywood के बाबू भईया

Birthday Special : 65 के हुए Bollywood के बाबू भईया
Birthday Special : 65 के हुए Bollywood के बाबू भईया

मुंबई: कभी सिविल इंजीनियर की नौकरी पाने के लिए संघर्ष किया करते थे लेकिन आज अपनी एक्टिंग से फिल्मों में अमिट छाप छोड़ दी है। जी हाँ, हम प्बात का रहे हैं परेश रावल की। भारतीय सिनेमा के जाने माने सुपर स्टार परेश रावल का आज ही के दिन यानी 30 मई 1950 को मुंबई, महाराष्ट्र में जन्म हुआ। परेश ने हिंदी, गुजराती, तेलुगु, अंग्रेजी और मराठी फिल्मों में काम किया है। आईये आपको बताते है परेश से जुड़ी कुछ रोचक बातें …

परेश ने 1984 में फिल्म करियर की शुरूआत आमिर ख़ान की डेब्यू फ़िल्म होली’ से की थी, लेकिन परेश को पहचान फिल्म ‘ नाम ‘ से मिली। इसके बाद 1980 से 1990 के बीच 100 से ज्यादा फ़िल्मों में विलेन की भूमिका में नजर आए। जिनमें कब्जा, किंग अंकल, राम लखन, दौड़, बाज़ी, दिलवाले आदि सुपरहिट फ़िल्में शामिल हैं। परेश को बॉलीवुड में विलेन के किरदारों से एक अलग पहचान मिली। इसके साथ ही परेश ने कॉमेडी से भी अपने दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहे।अपनी फिल्मों में दमदार एक्टिंग से सबको अपना दीवाना बनाने वाले परेश को कई सारे सम्मान जैसे पद्मश्री, राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार और फिल्मफेयर अवार्ड्स से नवाजा जा चुका है.

फिल्मो के साथ साथ 2014 की लोकसभा के सांसद भी रह चुके हैं। परेश ने राजनीति की शुरुआत पी एम नरेंद्र मोदी के कहने पर की थी क्योकि मोदी भी परेश की एक्टिंग के कायल रहे है। 1994 में आई फ़िल्म ‘सरदार’ में वल्लभ भाई पटेल की एक यादगार भूमिका में नज़र आये थे। इस फ़िल्म के लिए उन्हें देश ही नहीं  बल्कि विदेशों में भी काफी ख्याति मिली थी। इसके बाद 1997 में फिल्म ‘तमन्ना’ में एक किन्नर की भूमिका निभाई जिसमें उन्होंने अपने अदाकारी से दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों का भी दिल भी जीत लिया।

साल 2000 के आते-आते ‘अंदाज़ अपना अपना’ और ‘हेरा फेरी’ जैसी फ़िल्मों से एक नए परेश का अवतार हुआ। उसके बाद ‘फिर हेरा फेरी’, ‘अतिथि तुम कब जाओगे’ जैसी कामयाब कॉमेडी फ़िल्में दीं और ‘हेरा फेरी’ के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार (बेस्ट कॉमेडियन) भी जीत चुके हैं। अब बात करे परेश के पारिवारिक जीवन की तो परेश ने एक ब्यूटी क्वीन से शादी की है जिनका नाम स्वरुप संपत। स्वरूप 1979 में फेमिना मिस इंडिया रह चुकी हैं। इन दोनों के दो बच्चे हैं- आदित्य और अनिरूद्ध।
यूं तो परेश ने फिल्मों में सभी तरह के किरदार निभाए, लेकिन हास्य कलाकार के रूप में उनकी भूमिका को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। दरसअल, वे निजी जिंदगी में भी उतने ही खुशमिजाज हैं, जितना कि फिल्मों में नजर आते हैं।