राजस्थान के बीकानेर में भारतीय वायुसेना के स्टेशन के पास एक जिंदा मोर्टार बम मिला है, जिससे यहां हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी मिलते ही भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और बम निरोधक दस्ते ने तुरंत इसे निष्क्रिय कर दिया। मोर्टार बम राजस्थान में नाल-बीकानेर एयरफोर्स स्टेशन के पास मिला। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह बम यहां कैसे पहुंचा। मामले की जांच की जा रही है।
(इस मामले में अभी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है)
Rajasthan: Live mortar bomb found near Nal-Bikaner Air Force Station, Indian Air Force officials present at the spot. pic.twitter.com/AZOhMcKva4
— ANI (@ANI) April 3, 2019