सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने दो नए प्लान की घोषणा की है। ये प्लान उन उपभोक्ताओं के लिए है, जो इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के शौकीन हैं। टेलीकॉम ऑपरेटर ने दो प्लान- 199 रुपए/ 201 रुपए और 499 रुपए जारी किए हैं। कंपनी ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी।
इन प्लान की मुख्य सुविधा की बात करें, तो दोनों ही प्लान में आपको चल रहे मैच का स्कोर पता चलेगा। इसके साथ ही आपको इन प्लान में पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन सर्विस भी मिलती है। इस सेवा का इस्तेमाल करने के लिए आपको माय बीएसएनएल एप डाउनलोड करना होगा। इस एप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त आपको इन दोनों ही प्लान में मैच की जानकारी एसएमएस अलर्ट के जरिए आपको हर 15 स 20 मिनट पर मिलेगा। इन सुविधाओं के अतिरिक्त आपको इन प्लान में कॉल, डेटा की भी सुविधा मिलती है।
BSNL STV 199/201
इस प्लान में बीएसएनएल अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग सुविधा देती है। ये सुविधा लोकल और एसटीडी दोनों ही नंबर पर मिलती है। वहीं इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 1 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। बीएसएनएल के ट्वीट के मुताबिक उत्तर भारत में इस प्लान की कीमत 201 रुपए है, जबकि अन्य स्थानों पर ये प्लान 199 रुपए में उपलब्ध होगा।
Greet your Callers with the latest #CricketScore during the ongoing #T20Match hours & also get Unlimited Premium Caller Tunes after match time.
Unlimited Calls, 1 GB/Day & 100 SMS/Day. Recharge with Rs 199 (Rs 201 for North) with 28 Days Validity or Rs 499 with 90 Days Validity. pic.twitter.com/WQZ1HuwCFX— BSNL India (@BSNLCorporate) April 5, 2019
BSNL STV 499
इस प्लान में भी बीएसएनएल अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग सुविधा दे रही है। ये कॉलिंग सर्विस आपको ऑननेट और ऑफनेट दोनों ही नेटवर्क पर मिलेगी। ये प्लान दिल्ली और मुंबई सर्किल में भी काम करेगा। इस प्लान में भी कंपनी रोजाना 1 जीबी डेटा प्रदान करती है। बीएसएनएल का ये प्लान 90 दिनों की वैधता के साथ आता है।