बहराइच जिले के हरदी मे हुए जमीनी विवाद मे एक वृद्ध की हुई मौत व दो लोग घायल

रिपोर्ट : नीरज गुप्ता बहराइच 

खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के रमपुरवा की है।जहां पर ग्राम पंचायत की ओर से एक जमीन पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। इस जमीन को एक परिवार के लोग अपना बताकर निर्माण का विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। जमकर ईंट-रोड़े चले। मारपीट में आरोपी भोला पुत्र सियाराम राजू पुत्र भोला संजीव पुत्र भोला राजन पुत्र भोला राजकुमार पुत्र भोला ने वृद्ध ननकऊ शुक्ल को भाला मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिवारजनों ने उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाने लगे, जहां रास्ते मे वृद्ध ने दम तोड़ दिया।

घटना में नरायन शुक्ल (50)वर्ष व दिनेश शुक्ल (25) वर्ष घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

 

घटना स्थल पर एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार, एसओ हरदी आरपी यादव, एसओ बौंडी प्रेम प्रकाश पांडेय, एसओ रामगांव अभय सिंह समेत काफी मात्रा में पुलिस बल मौजूद। घटना के पहलुओं की जानकारी ले रहे पुलिस उच्चाधिकारी।