केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने इस बात की जानकारी खुद ट्वीट करके दी। गडकरी ने ट्वीट कर कहा, कल मैं खुद को कमजोर महसूस कर रहा था और अपने डॉक्टर से परामर्श किया। मेरे चेकअप के दौरान मुझे कोरोना पॉजिटिव पाया गया। मैं फिलहाल सभी लोगों के आर्शीवाद और शुभकामनाओं की वजह से अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।’
बता दें कि देश में कोरोना वायरस के माामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। मंगलवार की रात को देश में कोरोना वायरस का कुल आंकड़ा 50 लाख के पार कर गया। कोरोना लगातार न सिर्फ लोगों को अपना शिकार बना रहा है बल्कि राजनेता भी इसके संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।
Yesterday, I was feeling weak and consulted my Doctor. During the course of my check up, I have been tested COVID 19 positive. I am at present doing well with the blessings and good wishes of all. I have isolated myself.
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) September 16, 2020