बच्चे ईश्वर का रूप होते हैं और उनमें वह नायाब प्रतिभा होती है जो न चाहते हुए भी आपको उनसे प्रेम करने के लिए आकर्षित कर देगी। फिल्म कयामत से कयामत तक में एक गाना है- पापा कहते हैं बेटा बड़ा नाम करेगा, बेटा हमारा ऐसा काम करेगा। वाकई में कुछ ऐसा ही काम किया है चेन्नई के 13 साल के लिदियन नधास्वरम ने। इस युवा ने गुरुवार को अमेरिकन रियलटी शो में ‘द वर्ल्ड्स बेस्ट’ का खिताब अपने नाम किया था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इसके साथ ही पुरस्कार के रुप में 1 मिलियन ( 6.9 करोड़ रुपए) की राशि भी अपने नाम की।
लिदियन नधास्वरम कहते हैं, ‘मैं 4 साल से पियानो बजा रहा हूं। मैं दुनिया का सबसे अच्छा पियानोवादक बनना चाहता हूं। मैं चंद्रमा पर जाना चाहता हूं और बीथोवेन मूनलाइट सोनाटा खेलना चाहता हूं। मैं विशेष रूप से एनीमेशन फिल्मों के लिए रचना करना चाहता हूं।’ फाइनल में नधास्वरम ने दो पियानो मेडली की धुन एकसाथ बजाकर 84 अंक हासिल किए तो वहीं 63 अंकों के साथ दक्षिण कोरिया का कुक्कीवॉन समूह जिसे फ्लाइंग ताइक्वांडो मास्टर्स के रूप में जाना जाता है वे उप विजेता रहे।
इससे पहले शो में नधास्वरम ने निकोलाई रिमस्की-कोर्साकोव की ‘द फ्लाइट ऑफ द बम्बलबी’ को अकल्पनीय रूप से तेज गति से बजाकर सभी को चौंका दिया था। नधास्वरम के पिता भी म्यूजिक डारेक्टर हैं और उन्होंने ही पुरस्कार प्राप्त किया। यह युवा चेन्नई के केएम म्यूजिक कनर्जवेट्री में म्यूजिक की शिक्षा ग्रहण कर रहा है। जिसका संचालन ऑस्कर विजेता ए आर रहमान कर रहे हैं।
न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक नधास्वरम की सफलता पर रहमान ने कहा कि लिडियन की सफलता भारत की सफलता है। इतनी नकारात्मकता और बेचैनी वाली दुनिया में इससे हमारे जीवन में आशा, प्यार और खुशी आई है। कौन जानता था कि केएमएमसी (KMMC) जो 11 साल पहले खोला गया था वह इतने लोगों के लिए प्रेरणा लेकर आएगा। ऐसा संगीत की असाधारण शक्ति है।
नधास्वरम ने हाल ही में द एलेन डीजेनरेस शो में मोजार्ट की आंखों पर पट्टी बांधकर बजाया था। इसके बाद डीजेनरेस से बात करने के दौरान युवा ने कहा कि मैं एक समय में दो पियानो अलग-अलग धुन में बजा सकता हूं। दाएं हाथ से मिशन इम्पॉसिबल और बाएं हाथ से हैरी पॉटर बजा सकता हूं। इसके बाद डीजेनरेस ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि उसने मोजार्ट के तुर्की मार्च के अपने प्रस्तुतीकरण से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘ लिडियन केवल 13 वर्ष का है और वह मोजार्ट की आंखों पर पट्टी बांध कर बजा सकता है। मैं 61 साल का हूं और मैं मोजार्ट का आंखों पर पट्टी नहीं बांध सकता।’