छत्तीसगढ़: दिनदहाड़े पुलिसकर्मी की हत्या…बाज़ार में आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट

छत्तीसगढ़/बीजापुर। जिले में एक पुलिसकर्मी को कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। हमले में पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हमलावर हमला करते ही फरार हो गया है। पुलिस ने माओवादी वारदात की आशंका जताई है, फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

यह मामला कुटरू थाना क्षेत्र का है, जहां सरे बाज़ार वारदात को अंजाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक सहायक आरक्षक सुरेश कुमरे राशन का सामान खरीदने बाज़ार गया था। इस दौरान उस पर किसी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में सहायक आरक्षक सुरेश कुमरे की मौके पर ही मौत हो गई।