सीएम ने किया 28 विद्युत उप केंद्र का शिलान्यास, 24 घंटे बिजली आपूर्ति का उद्देश्य

सीएम ने किया 28 विद्युत उप केंद्र का शिलान्यास, 24 घंटे बिजली आपूर्ति का उद्देश्य
सीएम ने किया 28 विद्युत उप केंद्र का शिलान्यास, 24 घंटे बिजली आपूर्ति का उद्देश्य

लखनऊ:  बिजली की किल्लत को देखते हुए सरकार ने उपकेंद्रों को बढ़ाने का फैसला लिया है. शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में हर जगह पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति के अभियान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 3135 करोड़ रुपये के उपकेंद्रों की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. माना जा रहा है कि इन उपकेंद्रों के शुरू हो जाने के बाद बिजली की आपूर्ति बढ़ेगी और फॉल्ट की समस्या भी खत्म होगी।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि “वैश्विक महामारी कोविड-19 संकट के दौरान भी पावर कारपोरेशन ने विद्युत उपकेंद्रों की एक श्रंखला प्रदेश की जनता को समर्पित की है, यह खुशी की बात है.” उन्होंने कहा कि “यूपी में हर जगह पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए यह अभियान एक बहुत बड़ा कदम हैं.”

आपूर्ति व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि “इतने उप केंद्र मिलने के बाद से उत्तर प्रदेश में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था और बेहतर होगी। सरकार का प्रयास है कि हर जिले में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति हो। उन्होंने बताया कि 3135 करोड़ की परियोजनाओं का लोकापर्ण किया गया है जिसमें 1881.78 करोड़ की लागत का काम पूरा हो चुका है. वहीं 1253.56 करोड़ की लागत से नई योजनाओं का शिलान्यास किया गया हैं.

सीएम योगी ने आगे कहा कि “सरकार ‘पावर फॉर ऑल’ के लिए काम कर रही है”. उन्होंने बताया कि उनके द्वारा लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसका उद्देश्य है कि प्रदेश कि हर एक जनता को 24 घंटे बिजली प्राप्त हो सके.