सीएम योगी आदित्यनाथ फिर निशाने पर, गोली मारने की मिली धमकी

सीएम योगी आदित्यनाथ फिर निशाने पर, गोली मारने की धमकी

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कुछ दिनों पहले बम से उड़ने की धमकी मिली थी। जिसमें आरोपी कामरान अमीन खान (25 वर्षीय) को महाराष्ट्र एटीएस ने मुंबई से गिरफ्तार कर एसटीएफ को सौंप दिया था। हाल ही में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ को निशाना बनाया गया।

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में तीन दिन से खाना न मिलने पर गुस्साए एक युवक ने ट्विटर पर सीएम योगी आदित्यनाथ को गोली मारने की धमकी दे दी।

मामला संज्ञान में आते ही नोयडा पुलिस हरकत में दिखी और साइबर सेल ने तेजी से मामले की जांच शुरू कर दी थी। जिसके बाद आरोपी के नाम एफआईआर लिख उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित का नाम राजीव जायसवाल बताया जा रहा हैं जिसे शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

ख़बरों के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में तीन दिन से खाना न मिलने से नाराज़ युवक ने ट्विटर पर योगी आदित्यनाथ को गोली मारने की धमकी दी थी। आरोपी युवक का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान उसे तीन दिन से खाना नहीं मिला था, जिसके कारण युवक ने ऐसा किया। आरोपी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान काम-काज ठप होने से रोजगार बंद था। ऐसे में तीन दिन से खाना न मिलना एक बड़ी समस्या थी।