कहा जाता है कि भारतीय राजनीति में नेताओं की पहचान और प्रसिद्धि उनके समर्थन में उमड़ने वाली भीड़ से होती है और शायद ये उनकी लोकप्रियता को मापने का अहम पैमाना भी है। कांग्रेस पार्टी में हाल ही में शामिल हुईं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) लोगों में खासी पॉपुलर हैं और उनको देखने के लिए उनकी जनसभाओं में भीड़ भी उमड़ रही है।
प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान दी गई है और वो कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव में सफलता दिलाने के लिए खासी मेहनत भी कर रही हैं और उनकी रैलियों में इसकी बानगी भी दिखती है।
कुछ रिश्ते दिल के होते हैं। आज भाई के नामांकन के लिए पूरा परिवार मौजूद था। मेरे पिता की यह कर्मभूमि थी, हमारे लिए पवित्र भूमि है। pic.twitter.com/GPzwNs9mmT
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) April 10, 2019
कहने को तो प्रियंका गांधी बड़ी सेलिब्रिटी हैं लेकिन कहते हैं कि आदमी कितनी भी उंचाई पर क्यों ना पहुंच जाए कभी कभी उसे आम आदमियों जैसे काम करने में खासा मजा आता है और प्रियंका तो राजनेता होने के साथ एक मां भी हैं इसकी एक झलक अमेठी में अपने भाई राहुल गांधी के अमेठी लोकसभा सीट पर नामांकन के वक्त दिखाई दी जब प्रियंका जिनके साथ लोग सेल्फी के लिए उत्साहित रहते हैं वो खुद सेल्फी लेने लगीं।
प्रियंका गांधी ने ये सेल्फी अपने बेटे रेहान और बेटी मिराया के साथ ली, आमतौर पर उनके बच्चे जल्दी सार्वजनिक कार्यक्रमों में सामने नहीं आते हैं लेकिन बाता मामा राहुल के नामांकन की थी तो वो दोनों बच्चे इस मौके पर मौजूद रहे।
प्रियंका गांधी ने अपने बेटे और बेटी के साथ की सेल्फी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है, ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है,इस तस्वीर को कांग्रेस पार्टी ने अपने अधिकारिक पेज पर भी शेयर की है।
Smt @priyankagandhi shares a light moment with her children. pic.twitter.com/wKhfkdcOVu
— Congress (@INCIndia) April 10, 2019
गौरतलब है कि राहुल गांधी अमेठी से तीन बार चुनाव जीत चुके हैं और चौथी बार इस सीट से लड़ने जा रहे हैं उनका मुकाबला बीजेपी की स्मृति ईरानी हैं। राहुल गांधी 2004, 2009 और 2014 में यहां से चुनाव जीते थे।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को अपनी पारंपरिक सीट अमेठी से नामांकन किया है राहुल के साथ उनका पूरा परिवार मौजूद था और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा भी इस मौके पर मौजूद रहे।