देश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में 77,266 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 1,057 लोगों की जान चली गई है. देश में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 34 लाख के करीब पहुंच गई है.
देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 33 लाख 87 हजार हो गई है. इनमें से 61529 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या 7 लाख 42 हजार 23 हो गई और 25 लाख 83 हजार 948 लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है.
मृत्यु दर में गिरावट
राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.82% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 21.93% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 76.4% हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.
एक्टिव केस के मामले में टॉप-5 राज्य
आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में डेढ़ लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है.
India's #COVID19 case tally at 33.87 lakh with a record spike of 77,266 fresh cases, & 1,057 deaths in the last 24 hours.
COVID-19 case tally in the country stands at 33,87,501 including 7,42,023 active cases, 25,83,948 cured/discharged/migrated & 61,529 deaths: Health Ministry pic.twitter.com/uANJwfrbey
— ANI (@ANI) August 28, 2020