कपल ने शेयर किया पूल में खतरनाक किस का फोटो, ट्रोल होने पर किया सच का खुलासा

जुनूनी होना इंसान के कुछ अच्छे गुणों में शुमार किया जाता है और जुनून से भरे व्यक्ति की तारीफ भी होती है लेकिन जब ये जुनून हद से आगे गुजर जाता है तो फिर इसे बेवकूफी के नाम से जाना जाता है। अमेरिका एक कपल ने कुछ ऐसा ही काम किया है जहां उन्होंने जुनून की सीमाएं लांघ दीं। अब तक ऐसे कई उदाहरण देखने को मिल चुके हैं जहां लोग सेल्फी या फोटो क्लिक करवाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं यह मामला भी कुछ ऐसा ही है।

इंटरनेट पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है जहां पूल में मौजूद दो लोग अपनी जान जोखिम में डालकर एक रोमांचक फोटो क्लिक करवा रहे हैं। फोटो में एक कपल नजर आ रहे हैं जिनकी तस्वीर की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है। फोटो में महिला खतरनाक ढ़ंग से ऊंचाई पर पूल से एक लड़की नीचे लटकते हुए नजर आ रही है वहीं पूल के अंदर मौजूद लड़का उसे किस कर रहा है।

couple kiss in pool

हालांकि पहली नजर में देखने में फोटो जितना रोमांचक और खतरनाक लगता है उतना वह असल में नहीं है। लड़की जिस पूल से लटककर फोटो क्लिकर करवा रही थी उसके नीचे एक और पूल मौजूद था। इसका एक अन्य फोटो भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया। फोटो में दिख रहे कपल का नाम केली कैसिल और कोडी वर्कमैन बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह फोटो खीचने से पहले हमने सुरक्षा पर ध्यान देते हुए जोखिम का अंदाजा लगाया था। चूंकि पूल के नीचे एक दूसरा पूल मौजूद था इसलिए यह ज्यादा जोखिम भरा नहीं था।