ये कपल जब साथ में आते हैं तो अपनी डांसिंग स्किल से धूम मचा देते हैं। पिछले साल नवंबर में इनकी डांसिंग की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी और एक बार फिर से इन दोनों की डांसिंग वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचा दिया है बवाल। इन्हें सोशल मीडिया ने डांसिंग कपल नाम दे दिया था। चार महीने पहले लंबोरगिनी गाने पर किया इनका डांस वीडियो इंटरनेट पर सेंसेशन बन गया था।
अब एक बार फिर से इनकी एक डांसिंग वीडियो सामने आई है। बुधवार को इनकी बेटी ने इन दोनों के डांस की एक और वीडियो को सोशल मडिया पर शेयर किया है। इस बार भी उन्होंने उसी गाने पर डांस किया है और फिर से इसने सोश मीडिया यूजर्स को अपनी ओर आकर्षित किया है।
https://www.instagram.com/p/BvdgDlSlL0m/
उनकी बेटी ने लिखा-हैप्पी बर्थडे मॉम..दुनिया आज आप दोनों (मॉम-डैड) को प्यार दे रही है इस मौके पर उन्हें एक और सरप्राइज देना चाहती हूं। इसके साथ ही एक वीडियो शेयर किया है जिसमें ये दोनों कपल डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी बेटी ने लिखा- गार्डन हो, डांस फ्लोर हो या लंच टेबल हो जब वे डांस करने लगे तो उन्हें किसी चीज से कोई फर्क नहीं पड़ता।
https://www.instagram.com/p/BqjIONTniWE/