बीच सड़क ‘छपाक’ के लुक में अकेली खड़ी रहीं दीपिका पादुकोण, नहीं पहचान पाया कोई

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री की सबसे कामयाब अभिनेत्रियों में से एक हैं। वो आज जिस मुकाम पर हैं वो उन्होंने खुद हासिल किया है। वो अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों वो अपनी आने वाली फिल्म ‘छपाक’ की शूटिंग में बिजी हैं और इनकी कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं।

दीपिका ने कुछ समय पहले छपाक का पोस्टर रिलीज किया था जिसने हर किसी कौ हैरान कर दिया था, फिल्म में दीपिका एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का रोल निभा रही हैं। इस पोस्टर में दीपिका बिलकुल लक्ष्मी की तरह नजर आ रही थीं। इसके बाद उनकी शूटिंग की कई तस्वीरें सामने आईं जिनमें दीपिका को पहचानना मुश्किल था। बता दें कि फिल्म में दीपिका का नाम मालती होगा।

https://www.instagram.com/p/BwBzp9gAhvb/

अब हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो पीले रंग का सूट पहनकर बीच सड़क पर अकेली खड़ी हैं लेकिन कोई भी उनको पहचान नहीं पाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो फिल्म में अपने साथ काम कर रहे एक्टर विक्रांत मेसी के साथ बाइक से उतरती हैं। विक्रांत हेलमेट उतारकर वहां से चले जाते हैं जबकि दीपिका वहीं खड़ी रहती हैं। इसमें दीपिका फिल्म के अपने किरदार (मालती) के लुक में नजर आ रही हैं। इस दौरान कोई उनको नहीं पहचान पाया।

बता दें इस फिल्म में दीपिका एसिड सर्वाइवर के रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ विक्रांत मेसी नजर आएंगे जो उनके बॉयफ्रेंड का रोल निभाएंगे। इससे पहले विक्रांत फिल्म लुटेरा, अ डेथ इन द गंज में नजर आए थे। उन्होंने दीपिका के साथ काम करने के बारे में कहा था कि वो दीपिका जैसी एक्ट्रेस के साथ काम करना केवल एक मौका नहीं है बल्कि बड़ी जिम्मेदारी है। मैं नर्वस भी हूं और एक्साइटेड भी। मालूम हो कि इस फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार हैं। फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी।