सड़क पर जा रही थी महिला झपटमारों ने खींची चेन, वारदात सीसीटी video

महिलाओं का ज्वैलरी पहनकर बाहर निकलना घातक हो सकता है अक्सर ही चेन स्नैचिंग की वारदातें सामने आती रहती हैं, दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें रास्ते में जा रही एक महिला से चेन छीनने झपटमार आते हैं और उसके साथ जोर जबर्दस्ती करते इस वारदात को अंजाम देते हैं। पीड़ित महिला भी खासी हिम्मती थी और उसने लुटेरों का जमकर विरोध किया।
इस दौरान महिला ने खुद को बचाने के लिए काफी संघर्ष भी किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सकी, लुटेरों की यह करतूत वहां पास ही में ही लगे एक सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई, बताया जा रहा है कि चेन झपटमारी की यह घटना सोमवार 13 मई की है।

यहां इंद्रपुरी इलाके में एक महिला सड़क पर जा रही थी, तभी बाइक पर सवार होकर दो बदमाशों ने सड़क पर महिला को अकेली देखकर उसके गले से सोने की चेन झपटने की कोशिश की महिला ने इसको लेकर जमकर विरोध किया।

मगर बदमाश भी चेन लूटने पर अमादा दिख रहे थे महिला के संग हुई गुत्थमगुत्था के बाद आखिर बदमाश वारदात को अंजाम देने में कामयाब हो जाते हैं।