BJP वरिष्ठ नेता व रेलवे मंत्री पीयूष गोयल की मां चंद्रकांता गोयल का निधन

वरिष्ठ नेता व रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां का निधन, अपने आवास पर ली आखिरी सांसे
वरिष्ठ नेता व रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां का निधन, अपने आवास पर ली आखिरी सांसे

मुंबई: बीजेपी की वरिष्ट नेता व रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां चंद्रकांता गोयल का शुक्रवार को निधन हो गया है. पीयूष गोयल ने इस दुखद घटना की जानकारी ट्विटर पर साझा की है. मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम अपने आवास पर उन्होंने अपनी अंतिम साँसे ली. पीयूष ने ट्वीट करते हुए लिखा, “अपने स्नेह, और प्रेम से मुझे हमेशा राह दिखाने वाली मेरी पूज्य माता जी का आज सुबह स्वर्गवास हो गया. उन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा करते हुए बिताया, और हमें भी सेवाभाव से जीवन बिताने को प्रेरित किया.”

भाजपा नेता तथा महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री विनोद तावडे ने बताया कि “चंद्रकांता गोयल का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह किया गया। चंद्रकांता गोयल आपातकाल के बाद एक कार्यकाल के लिए मुंबई में पार्षद रहीं. बाद में वह तीन बार माटुंगा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की विधायक निर्वाचित हुईं. उनके पति दिवंगत वेद प्रकाश गोयल लंबे समय तक भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रहे। वह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में जहाजरानी मंत्री थे.”