जब कुत्ते ने इतने रुपयों को बनाया अपना निवाला, इलाज करवाने में खर्च हो गए इससे कई गुना ज्यादा

यूके में एक लेब्राडोर नस्ल के कुत्ते की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसने खूब सारे नोट रखे लिफाफे को अपना निवाला बना डाला। 9 वर्षीय लेब्राडोर ओजी इतना भूखा था कि उसने लेटरबॉक्स में रखे लिफाफे को ही अपना निवाला बना लिया। उस लिफाफे में बड़ी मात्रा में नोट रखे हुए थे। इस घटना के बाद उस कुत्ते को फौरन जानवरों के डॉक्टर के अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज किया गया।

कुत्ते के मालिक ने बताया कि किसी ने लेटरबॉक्स में नोट भरा हुआ लिफाफा रखा था। भोजन की तलाश में भूख से व्याकुल कुत्ते ने लेटरबॉक्स से ये लिफाफा निकाल लिया और उसमें रखे नोटों को अपना निवाला बना लिया। मामला यूके के नॉर्थ वेल्स का है।
रिपोर्ट के मुताबिक ओजी ने करीब 14,500 रुपए के नोटों को अपना निवाला बनाया।

इस घटना के बाद उसके मालिक ने अपने कुत्ते को जानवरों के डॉक्टर के पास ले जाने का फैसला किया। अस्पताल में इलाज के बाद कुत्ते ने सारे नोटों को वॉमेट के जरिए बाहर निकाल दिया।

https://www.facebook.com/MurphyandCoVeterinaryPractice/photos/a.110461956159952/344658366073642/?type=3&theater

इस घटना काी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है जिसमें कुत्ते को नोटों को चबाते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही अन्य तस्वीर में उसके वॉमिट किए हुए नोटों को देखा जा सकता है जो फर्श पर टूटे फटे रुप में सामने नजर आ रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक उस कुत्ते के इलाज के लिए उसके मालिक को 130 पाउंड देने पड़े जो कि उसके खाए हुए पैसों से कई गुना ज्यादा था। डॉक्टरों ने बताया कि ऐसी कई घटना सामने आ चुकी है कि कुत्ते कई आपत्तिजनक चीजें खाते रहते हैं लेकिन नोटों को अपना निवाला बनाने की ऐसी खबर अपने आप में बेहद अलग है।