किनारे से करीब 220 किलोमीटर समुद्र के अंदर एक कुत्ते के बच्चे को बचाया गया। यह कुत्ता किसी तरह तैरकर तेल रिंग के पास पहुंच गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार कुत्ते ने पाइप के पास पहुंचकर तब तक उसे पकड़कर रखा जब तक कि वहां काम कर रहे मजदूरों का ध्यान उस पर नहीं गया।
शेवरॉन थाईलैंड एक्सप्लोरेशन एंड प्रोडक्शन के ऑफशोर प्लानर, विट्टिसक पायलॉव ने एनपीआर को बताया कि कुत्ते को बचाने के तरीके के बारे में सोचने और इस काम को अंजाम देने में उनकी टीम के लोगों को कुछ समय लगा। पायलाव ने फेसबुक पर बचाव अभियान का एक वीडियो पोस्ट भी किया जिसमें कुत्ते को पानी में कांपते हुए देखा जा सकता है। यहां आप ये वीडियो देख सकते हैं।
पायलाव ने कहा कि उन्हें अपनी तीन लोगों की टीम के साथ को कुत्ते का रस्सी के सहारे बचाने में लगभग 15 मिनट का समय लगा। बचाव के बाद मजदूरों ने कुत्ते को खाना खिलाया और साफ पानी दिया। मजदूरों ने थके हुए कुत्ते के आराम करने के लिए भी व्यवस्था की। पायलॉ ने कहा, ‘उन्होंने अच्छे कर्म किए हैं और इससे उन्हें जीवित रहने में मदद मिलती है।’
तेल रिग पर काम करने वाले लोगों ने कुत्तो को ‘बूनरोड’ नाम दिया है। यहां लोग यह सोचकर हैरान थे कि कुत्ते का बच्चा इतनी लंबी दूरी तक तैरने में कामयाब कैसे हो गया। डेढ़ दिन के आराम और देखभाल के बाद बूनरोड कुछ दुरुस्त हुआ और अब वह जोश से भरा हुआ है। इस पपी को सोमवार सुबह थाईलैंड के सोंगखला प्रांत में भेज दिया गया है जहां उसे पशु चिकित्सा में रखा जा रहा है।
https://www.facebook.com/vitisak/videos/3314016071958014/