पत्नी के प्यार की बीच सड़क पर ले रहा था परीक्षा, खुद पर पड़ गया भारी

एक बेहद हैरान करने वाली घटना में एक शख्स ने अपनी बीवी के प्यार को जांचने के लिए कुछ ऐसा कर बैठा कि उसे अपनी ही जान पर बन आई। मामला चीन का है। दरअसल वह शख्स शराब के नशे में था। उसे सड़क पर एक कार ने टक्कर मार दी जिसके बाद वह गंभीर रुप से घायल हो गया। वह सड़क पर अपनी पत्नी के प्यार की परीक्षा ले रहा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

स्थानीय मीडिया की तरफ से जारी किए गए इस वीडियो से इस बात का पता चल रहा है। पैन नाम के टाइटल के इस शख्स को जब पुलिस ने गिरफ्त में लिया तो इसे उसने बताया कि वह सड़क पर गाड़ी के आगे से खड़ा होकर यह देखना चाहता था कि उसकी पत्नी उसे बचाने आती है कि नहीं।

उसका मानना था कि अगर उसकी पत्नी उससे सच्चा प्यार करती है तो वह उसे बचाने के लिए आएगी और उसे बीच सड़क से खीच कर ले जाएगी। मैं चाहता था कि वह मुझे खींच कर ले जाए। मैं मेरे प्रति उसका प्यार टेस्ट करने करना चाहता था।

वायरल वीडियो में शख्स को अपनी पत्नी के साथ बीच सड़क पर झगड़ते हुए देखा जा सकता है। पत्नी उसे खींच कर सड़क से दूर ले जाने की कोशिश करती है लेकिन वह उसकी बात नहीं मानता है। इसी बीच तेज स्पीड से एक कार आती है और उसे उड़ाती हुई ले जाती है।

घायल अवस्था में शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। उसे कई जगहों पर फ्रैक्चर आई है। डॉक्टरों के मुताबिक अब वह खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

https://youtu.be/yh0ZZS62dic