शौच के लिए खेतों में गया था किसान, तभी हाथी ने आकर कर दिया ये हाल

उत्तर प्रदेश के पुरुलिया इलाके में एक हाथी ने एक शख्स को अपने सूंढ़ से घायल कर दिया। दरअसल एक किसान खुले में शौच करने के लिए गया हुआ था। लेकिन एक हाथी ने आकर उसपर हमला कर दिया। घटना बुधवार की है। किसान खुले खेतों में शौच के लिए बैठा हुआ था उसी दौरान वहां एक हाथी आया वह बेहद गुस्से में था। हाथी ने आकर अपने सूंढ़ में उसे उठा लिया और करीब 50 मीटर तक उसे घसीटता हुआ ले गया फिर खेतों में ही कहीं बीच में उसे जोर से पटक दिया।

तांडव मचाने के बाद हाथी वहां से जंगलों की तरफ भाग गया। जानकारी के मुताबिक हाथी अक्सर भोजन की तलाश में जंगलों से निकलकर ग्रामीण इलाकों में आ जाया करते हैं। ये मामला पश्चिम बंगाल के पुरुलिया  के जंगलों का है। घटना बुधवार की सुबह 4 बजे की है। 55 वर्षीय निरंजन शहीश घायल होकर काफी समय तक वहीं पड़ा रहा।

काफी समय के बाद वहां जंगल के अधिकारी आए और उसे उठाकर प्राथमिक अस्पताल में भर्ती करवाए। अधिकारियों के मुताबिक किसान के पैरों और पीठ में काफी गहरी चोटें लगी है लेकिन फिलहाल वह खतरे से बाहर है। शहीश ने बताया कि हाथी जंगलों से निकलकर भोजन की तलाश में इधर आया था लेकिन उसे देखकर उसने अपना गुस्सा निकाल दिया।

उसने बताया कि वह पुरुलिया के घाटबेरा गांव का रहने वाला है और वह बुधवार की तड़के सुबह खेतों में फ्रेश होने गया था। उसने आगे बताया कि उसने हाथी के आने की आवाज सुनी लेकिन वह कुछ समझ पाता इसके पहले ही हाथी ने उसे अपने सूंढ़ में लपेट लिया और दौड़ पड़ा।

उसने बताया कि मुझे लगा कि मैं मरने वाला हूं और मैं भगवान से प्रार्थना करने लगा। लेकिन जब हाथी ने मुझे जमीन पर पटक दिया तो मुझे अपनी किस्मत पर भरोसा नहीं हुआ।

उसने बताया कि गांव में हाथियों का आना-जाना अक्सर लगा रहता है। ग्रामीणों को एहतियातन जंगलों की तरफ जाने से मना किया जाता है इसके लिए जंगल के अधिकारियों की तरफ से जागरुकता अभियान भी फैलाया जाता है।