मशहूर डायरेक्टर बासु चटर्जी का निधन, 90 की उम्र में ली आखिरी सांसे

 मशहूर डायरेक्टर बासु चटर्जी का निधन, 90 की उम्र में ली आखिरी सांसे

मुंबई: भारतीय सिनेमा में सराहनीय काम करने वाले मशहूर डायरेक्टर बासू चटर्जी का निधन हो गया. बढ़ती उम्र के साथ होने वाली दिक्कतों के चलते उन्होंने 90 साल कि उम्र में अपनी आखिरी सांसे ली. उन्होंने रजनीगंधा, छोटी सी बात, बातों बातों में, एक रुका हुआ फैसला और चमेली की शादी जैसी दर्शकों का मन मोह लेने वाली फिल्मों का निर्देशन किया था.

Indian Film & TV Directors’ Association के अध्यक्ष अशोक पंडित ने ट्वीट करके इस दुखद खबर कि जानकारी लोगों के साथ साझा कि. उन्होंने ने लिखा कि “मुझे आप सबको ये बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि दिग्गज फिल्ममेकर बासु चटर्जी अब हुमारे बीच नहीं रहे. उनका अंतिम संस्कार सांताक्रूज में दोपहर 2 बजे किया जाएगा. उनका जाना इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ा धक्का है. आप बहुत याद आएंगे सर.”

राजस्थान के अजमेर में जन्में बासू चटर्जी ने अपने करियर की शुरुआत ‘ब्लिट्ज’ नामक अखबार में बतौर कार्टूनिस्ट और इलस्ट्रेटर के काम से कि थी जहां उन्होंने 18 साल काम किया। इसके बाद उन्होंने साल 1966 में आई राज कपूर और वहीदा रहमान की फिल्म ‘सारा आकाश’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था।